Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सिंहपुर: कमई में गूंजी किसानों की आवाज, भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की किसान चौपाल में उठे बिजली, सिंचाई और कृषि से जुड़े मुद्दे


सिंहपुर/अमेठी।
तहसील तिलोई के मोहनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कमई में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की किसान चैपाल एवं बैठक का आयोजन किया गया। चैपाल में जिले भर से आए किसान नेताओं और सैकड़ों किसानों ने भाग लिया तथा खेती-किसानी से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।बैठक की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष चुन्नी सिंह ने की। इस दौरान तिलोई प्रभारी राजू तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी महरूफ अहमद, राजशेखर मिश्रा, अतुल त्रिवेदी, शैल मिश्रा सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

किसान चैपाल में किसानों ने बिजली आपूर्ति, सिंचाई व्यवस्था, खाद-बीज की उपलब्धता, कृषि विभाग से संबंधित समस्याओं तथा अन्य किसान हितों के मुद्दों को खुलकर रखा। पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि प्रत्येक मुद्दे को प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाकर उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।जिलाध्यक्ष चुन्नी सिंह ने कहा कि किसान की हर समस्या संगठन की अपनी समस्या है। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहेगी और किसी भी किसान के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।बैठक के अंत में किसानों से संगठित होकर अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया गया। चैपाल में सैकड़ों किसान उपस्थित रहे और विभिन्न मुद्दों पर अपने सुझाव एवं समस्याएं साझा कीं। जय जवान, जय किसान के उद्घोष के साथ किसान चैपाल का समापन हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |