मुसाफिरखानाः किसान की धारदार हथियार से हत्या
July 20, 2026
मुसाफिरखाना/अमेठी। मुसाफिरखाना अंतर्गत बीती रात खेत से लौट रहे किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली अंतर्गत ग्राम भट्टोर में किसान की हत्या खेत से रखवाली करते घर वापस होते हुए लगभग 500 मी पूर्व काली मां के मंदिर के पास पहले से घात लगाए लोगों ने धारदार हथियार से रामकरण की हत्या कर दी गई हत्या का कारण जमीनी विवाद और पुरानी रंजिश बताई जा रही है परिवार वालों ने भाई और भतीजे पर आरोप लगाया है कि हत्या इन्हीं लोगों ने की है फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लेकर हत्या में शामिल लोगों के बारे में जानकारी ले रही है जब तक सही तत्व सामने नहीं आते हैं तब तक यह नहीं कहा जा सकता की हत्या में कौन शामिल था पुलिस सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है इस हत्या से गांव में कोहराम मचा हुआ है भारी मात्रा में पुलिस बल गांव में तैनात कर दिया गया है प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर तथ्यों का इकट्ठा कर जल्द से जल्द हत्यारा को गिरफ्तार कर विधि कार्रवाई करते हुए सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
.jpg)