कमरौली/अमेठी। थाना कमरौली क्षेत्र में एक बेटे द्वारा अपनी ही मां पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कमरौली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी बेटे को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। सूचना मिलते ही थाना कमरौली पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और घटना के पीछे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। गौरतलब हो कि रविवार को देर शाम मेरी मां खाना बना रही थी, इसी दौरान मेरे बड़े भाई से किसी बात को लेकर मेरी मां से कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते मेरे भाई ने मां के ऊपर चाकू से गले पर हमला बोल दिया. जिससे मेरी मां को गंभीर चोटें आई. आनन फानन में एंबुलेंस से जगदीशपुर ट्रामा सेंटर इलाज के लिए ले गए. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था। थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि पटेल एसपी सरवणन टी. के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 112/26 धारा 109 बीएनएस थाना कमरौली जनपद अमेठी में अभियुक्त रामदीन पुत्र रामकिशुन निवासी सिठौली थाना कमरौली जनपद अमेठी उम्र कराब 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त की निशानदेही पर घर से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ। थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उक्त कार्यवाही मे उ0नि0 रामाश्रय यादव थाना कमरौली हे0का0 सुरेश मिश्रा थाना कमरौली जनपद का0 आंनद यादव थाना कमरौली जनपद अमेठी मौजूद रहे।
थाना अध्यक्ष कमरौली मुकेश कुमार ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त और त्वरित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून का राज कायम रखना है। आमजन से भी सहयोग की अपील की गई है।
