Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

भोपाल में 19 जुलाई को होगी अपना दल (एस) की प्रदेश स्तरीय बैठक! संगठन विस्तार अभियान के तहत प्रदेश दौरे पर हैं राष्ट्रीय महासचिव आर.बी. सिंह पटेल


भोपाल। अपना दल (s) के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी आर.बी. सिंह पटेल का 12 जुलाई से शुरू हुआ प्रदेशव्यापी संगठनात्मक दौरा लगातार गति पकड़ रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में संगठन विस्तार के लक्ष्य के साथ  जबलपुर संभाग से शुरू हुआ यह अभियान प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यकर्ता बैठकों और सदस्यता अभियान के माध्यम से आगे बढ़ रहा है। अभियान का समापन 19 जुलाई को भोपाल में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय बैठक के साथ होगा, जिसे संगठन की आगामी रणनीति और विस्तार की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस बैठक में सभी पूर्व और वर्तमान पदाधिकारियों समेत राजनीतिक रणनीतिकार डॉ अतुल मलिकराम के शामिल होने की उम्मीद भी जताई जा रही है।  

इसी क्रम में बुधवार को आर.बी. सिंह पटेल देवास पहुंचे, जहां भीमा चौराहा पर जिला अध्यक्ष लालजी एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर दिशा-निर्देश दिए। इसके पश्चात वे उज्जैन के लिए रवाना हुए, जहां शाम को सर्किट हाउस में कार्यकर्ता बैठक आयोजित होगी। वहीं 17 जुलाई को उनका इंदौर में विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों में शामिल होने का कार्यक्रम है, जबकि 18 जुलाई को भोपाल में जिला कमेटी सदस्यों के साथ समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित होगी।

इस अवसर पर आर.बी. सिंह पटेल ने कहा, "हमारी नेता केंद्रीय मंत्री बहन अनुप्रिया पटेल जी के नेतृत्व में हमारा उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार करना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक पार्टी की विचारधारा और सामाजिक न्याय के संकल्प को पहुंचाना है। आगामी 19 जुलाई की प्रदेश स्तरीय बैठक मध्य प्रदेश में संगठन के नए चरण की शुरुआत करेगी, जिसमें पार्टी कार्यालय का शुभारंभ, आगामी रणनीति, जनसंपर्क अभियान और संगठनात्मक विस्तार का रोडमैप तय किया जाएगा।"

पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार भोपाल में होने वाली प्रदेश स्तरीय बैठक में प्रदेशभर से पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में  संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, सदस्यता अभियान की समीक्षा तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर व्यापक मंथन किया जाएगा। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |