Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुरः लम्भुआ में बसपा के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में शैलेंद्र सिंह को प्रत्याशी घोषित कर फूंका चुनावी बिगुल! विश्वनाथ पाल ने कहा- प्रदेश में महंगाई ,बेरोजगारी को हटाना और नौकरी को बचाना है तो मायावती को लाओ


लम्भुआ/सुल्तानपुर। लम्भुआ विधानसभा में रविवार को बसपा ने चुनावी बिगुल फूंक दिया। कामतागंज स्थित रामायणम मैरिज लॉन में हुए विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने 2027 के लिए शैलेंद्र कुमार सिंह को लम्भुआ से अधिकृत प्रत्याशी घोषित करते हुए कार्यकर्ताओं से ष्हाथी का बटन दबाकर विजयी बनानेष् का संकल्प दिलाया।

सम्मेलन में उमड़े जनसैलाब को देखकर मंच से विश्वनाथ पाल ने सीधे सपा और भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ष्दबे-कुचले, शोषित और वंचित समाज का सम्मान सिर्फ बहन मायावती के राज में ही सुरक्षित है। महंगाई,विरोजगारी,अपराध को हटाना एवं नौकरी व आरक्षण बचाना है तो बसपा को जिताकर मायावती जी को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाना होगाष्।

प्रदेश अध्यक्ष ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि ष्पीडीए का ढोल पीटने वाले अखिलेश ने अपने राज में बैकलॉग भर्ती रोककर दलित-पिछड़ों का हक छीना। सपा राज में एससी-एसटी ठेकेदारी तक नहीं कर पाते थेष्।

भाजपा को घेरते हुए बोले, ष्15 लाख, काला धन और 2 करोड़ नौकरी सब जुमला निकला। छम्म्ज् पेपर लीक करके युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वाली सरकार चाहिए या बसपा की ईमानदार सरकार, ये जनता तय करे।

उन्होंने बिना नाम लिए आजाद समाज पार्टी पर भी हमला करते हुए कहा कि ष्कुछ लोग बहुजन समाज के युवाओं को गुमराह कर रहे हैं। बसपा का मकसद समाज को तोड़ना नहीं, ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य को साथ लेकर भाईचारा बनाना है।

मान्यवर कांशीराम को याद करते हुए कहा, ष्नीले झंडे वाला हाथी दिखे तो समझो कांशीराम खुद आ गएष्।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व एमएलसी दिनेश चंद्रा ने की। मंच पर प्रदीप भारती, रवि प्रकाश मौर्य, उदयराज वर्मा, नन्हे सिंह चैहान, मोहम्मद कासिम, सर्वेंद्र अंबेडकर, सुरेश गौतम, अली रिजवान राणा, रामराज चैरसिया समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

जिला अध्यक्ष सर्वेंद्र अंबेडकर, विधानसभा प्रभारी सिद्धनाथ गौतम, विधानसभा अध्यक्ष राम नयन गौतम, जिला पंचायत सदस्य राजेश उर्फ लल्लू चैरसिया सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ सम्मेलन को सफल बनाया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |