Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः राष्ट्रीय हनुमान दल की सेवा संकल्प बैठकों में सनातन मूल्यों पर जोर, नई टीम का गठन


गौहर और कबीरगंज में आयोजित बैठकों में युवाओं को सेवा संस्कार और पर्यावरण संरक्षण का दिलाया गया संकल्प

पीलीभीत। राष्ट्रीय हनुमान दल द्वारा  ग्रामीण क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों गौहर गांव एवं कबीरगंज गांव में श्री हनुमंत सेवा संकल्प बैठकों का आयोजन किया गया। दोनों बैठकों में संगठन विस्तार, समाज सेवा, सनातन संस्कृति के संरक्षण तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं से सेवा कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

गौहर गांव में आयोजित पहली बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमित गुप्ता ने की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं जिला संरक्षक जगदीश सक्सेना रहे, जबकि बैठक का संचालन जिला प्रवक्ता रामानुज अवस्थी ने किया।मुख्य वक्ता जगदीश सक्सेना ने अपने संबोधन में युवाओं और मातृशक्ति से सामाजिक एवं धार्मिक जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति, भारतीय संस्कारों और धार्मिक स्थलों की रक्षा के लिए समाज को संगठित होकर कार्य करना होगा। बैठक में लव जिहाद, धर्मांतरण तथा मठ-मंदिरों की सुरक्षा जैसे विषयों पर भी चर्चा करते हुए विशेष सेवा टीम के गठन का निर्णय लिया गया।बैठक में यह भी संकल्प लिया गया कि प्रत्येक मंगलवार को हनुमान चालीसा के पाठ के माध्यम से सेवा कार्य किए जाएंगे तथा जीवन में ष्पांच परिवर्तनष् को अपनाया जाएगा। इनमें कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता तथा पर्यावरण संरक्षण को विशेष प्राथमिकता देने की बात कही गई। ष्एक पेड़ माँ के नामष् अभियान के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प भी दिलाया गया।इसके बाद कबीरगंज गांव में आयोजित दूसरी बैठक में राष्ट्रीय हनुमान दल के संगठन विस्तार पर विशेष चर्चा हुई। इस दौरान नई टीम का गठन कर विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं, ताकि सेवा कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।

बैठक में जिला प्रवक्ता रामानुज अवस्थी, जिला अध्यक्ष अमित गुप्ता, जिला संरक्षक जगदीश सक्सेना, जिला संयोजक राकेश मौर्य, नगर संयोजक आदित्य राना, नगर मंत्री ललित सागर, विधानसभा अध्यक्ष धर्मेंद्र मौर्य, सजल मिश्रा, पीयूष सागर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित रहे।जिला अध्यक्ष अमित गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं को समाज को संगठित कर सनातन मूल्यों, सेवा भावना और सामाजिक दायित्वों को आगे बढ़ाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में सेवा, संस्कार और राष्ट्रहित की भावना को मजबूत करना है।

बैठक के अंत में संगठन की नई जिम्मेदारियों की घोषणा करते हुए अनिल राजपूत को करीमगंज ब्लॉक अध्यक्ष तथा वीरेंद्र कश्यप को गौहर ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |