सुल्तानपुर। सुल्तानपुर जनपद के लिए गर्व का क्षण है। बल्दीराय तहसील के नंदौली गांव निवासी प्रगतिशील किसान जमील अहमद को उनके अभिनव कृषि कार्यों और प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा 30 जुलाई को जनभवन आमंत्रित किया गया है।
जनभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जमील अहमद अपने कृषि नवाचारों और विशेष उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। वे राज्यपाल के समक्ष लगभग एक फीट लंबा आम, मोटे अनाजों से तैयार पौष्टिक मल्टीग्रेन आटा तथा खेत तालाब में उत्पादित मोती प्रस्तुत करेंगे। उनके इन अनूठे प्रयोगों ने कृषि क्षेत्र में नई संभावनाओं को उजागर किया है और उन्हें प्रदेश स्तर पर विशेष पहचान दिलाई है।
जमील अहमद का कहना है कि यह सम्मान केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे सुल्तानपुर जिले के किसानों, प्राकृतिक खेती और कृषि नवाचारों का सम्मान है। उनकी इस सफलता से जिले के किसानों में उत्साह का माहौल है और युवा किसान भी आधुनिक एवं नवाचारी खेती की ओर प्रेरित हो रहे हैं।
