संग्रामपुर: वार्ड बॉय के भरोसे मरीजों का इलाज! राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय की प्रभारी चिकित्सा नदारत
July 13, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के ठेंगहा - करनाईपुर मार्ग पर राजकीय होमियोपैथिक चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चिकित्सालय में नियमित रूप से चिकित्सक की उपलब्धता नहीं रहने के कारण मरीजों का इलाज वार्ड बॉय के भरोसे किया जा रहा है। इससे मरीजों को उचित चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही है और उन्हें मजबूर होकर निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगो का कहना है कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के चलते इन योजनाओं का लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच पा रहा है। लोगों ने चिकित्सालय में नियमित चिकित्सक की तैनाती सुनिश्चित करने और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग की है। ठेंगहा - करनाईपुर मार्ग पर स्थित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय ठेंगहा की चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर ऋचा पांडे दोपहर 12 के बाद नदारत रही अस्पताल पर केवल वार्ड बॉय शैलेंद्र पाल ही मरीज का उपचार करते मिले। जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि डॉक्टर साहिबा किसी काम से गौरीगंज गई है वहीं फार्मासिस्ट दिनेश प्रजापति किसी अस्पताल में कैंप लगाकर मरीज को दवा दे रहे हैं। यही कारण है कि प्रचार प्रसार के अभाव में व चिकित्सकों की अनुपस्थिति के कारण होम्योपैथिक पद्धति से इलाज कराने में मरीज पीछे हटते जा रहे हैं जबकि होम्योपैथिक पद्धति बीमारियों को जड़ से उखाड़ देने वाली मशीन होती है।
