Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः शारदा नदी के बाढ़ सुरक्षा कार्यों का जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता परखी! मार्जिनल बंध पर स्पर व लॉन्चिंग एप्रन निर्माण कार्यों का लिया जायजा,अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश


पीलीभीत। उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को शारदा नदी के दाहिने तट स्थित मार्जिनल बंध पर बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने पूर्व निर्मित स्पर संख्या-8ए की नोज की मरम्मत, लॉन्चिंग एप्रन निर्माण तथा स्पर संख्या-8बी एवं 8सी के विस्तार कार्यों का बारीकी से निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता का परीक्षण किया और अधिकारियों से परियोजना की प्रगति एवं तकनीकी जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता ने बताया कि यह परियोजना मार्जिनल बंध की सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके पूर्ण होने से शारदा नदी के कटान से निकटवर्ती गांवों के साथ-साथ शारदा सागर जलाशय को भी बेहतर सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने बताया कि परियोजना के तहत जियो बैग एवं बोल्डर का उपयोग कर निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य कराया गया है।

जल शक्ति मंत्री ने मौके पर प्रयुक्त निर्माण सामग्री की गुणवत्ता भी परखी तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ सुरक्षा से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि संभावित बाढ़ के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, जिला महामंत्री अनुराग अग्निहोत्री, जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, मुख्य अभियंता शारदा एच.एन. सिंह, अधीक्षक अभियंता बरेली त्रयंबक त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता हेड वर्क्स खंड बरेली, अधिशासी अभियंता शारदा सागर खंड , अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड पूरनपुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |