Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः बजाज चीनी मिल कॉलोनी के दो बंद मकानों में लाखों की चोरी, मुकदमा दर्जय सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल! छुट्टी पर गए कर्मचारियों के घरों को बनाया निशाना, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोरय पुलिस ने शुरू की गहन जांच


बरखेड़ा । बरखेड़ा स्थित बजाज चीनी मिल कॉलोनी में हुई दो बड़ी चोरी की घटनाओं ने मिल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। छुट्टी पर गए कर्मचारियों के बंद आवासों को निशाना बनाकर चोर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी समेट ले गए। मामले में बरखेड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार चीनी मिल कर्मचारी संजीव वाजपेई पुत्र हरीश वाजपेई अवकाश लेकर अपने परिवार सहित लखनऊ गए हुए थे। 14 जुलाई की सुबह मिल प्रशासन ने उनके घर में चोरी होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही वह वापस लौटे तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला और अलमारी से कीमती जेवरात व नकदी गायब थी।पीड़ित के अनुसार चोर सोने की चेन, कई अंगूठियां, पत्नी की सोने की चेन, झाले, दो मंगलसूत्र, मांगटीका, नथ, चांदी की पायल सहित अन्य आभूषण और करीब 30 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। अधिकांश जेवर शादी में उपहार स्वरूप मिले थे, इसलिए उनके बिल उपलब्ध नहीं हैं। चोरी गए सामान की कीमत कई लाख रुपये बताई जा रही है। इसी कॉलोनी के एक अन्य बंद आवास में भी चोरी की घटना सामने आई है। दोनों मकान लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित हैं और दोनों के मालिक अवकाश पर थे। इससे यह आशंका भी जताई जा रही है कि चोरों को पहले से जानकारी थी कि दोनों घर खाली पड़े हैं। घटना के बाद मिल कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। कर्मचारियों में चर्चा है कि आखिर चोर मिल परिसर में किस रास्ते से दाखिल हुए, ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों की निगरानी व्यवस्था क्या थी और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में क्या गतिविधियां कैद हुई हैं। यदि कैमरे नहीं लगे हैं तो यह भी सुरक्षा में बड़ी चूक मानी जा रही है। उधर, बरखेड़ा पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज, संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |