Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बलियाः प्राचीन काली माता मंदिर में तोड़फोड़, प्रतिमा व पिंडियां क्षतिग्रस्तय ग्रामीणों में भारी आक्रोश


बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के ताड़ीबड़ा गांव स्थित प्राचीन काली माता मंदिर में शुक्रवार देर रात अराजकतत्वों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने से पूरे गांव में आक्रोश व्याप्त है। घटना में मंदिर में स्थापित माता की प्रतिमा एवं पिंडियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सुबह पूजा-अर्चना के लिए पहुंची महिलाओं ने जब मंदिर की स्थिति देखी तो इसकी सूचना गांव के लोगों को दी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में जुट गए।

ग्रामीणों ने तत्काल डायल-112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नगरा थाना प्रभारी संजय मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया।

ग्रामीणों का कहना है कि ताड़ी बड़ा गांव का प्राचीन काली माता मंदिर वर्षों से लोगों की आस्था का केंद्र रहा है। वर्तमान में ग्रामीणों के सहयोग से लगभग 30 लाख रुपये की लागत से मंदिर के सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। ऐसे समय में हुई इस घटना ने लोगों की धार्मिक भावनाओं को गहरा आघात पहुंचाया है।

घटना के विरोध में एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने हस्ताक्षरयुक्त तहरीर नगरा पुलिस को सौंपते हुए अराजक तत्वों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |