Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः डा. बीकेएस चैहान ने संभाला बलरामपुर अस्पताल के निदेशक का पदभारय मरीजों को बेहतर सुविधाएं देना प्राथमिकता


लखनऊ। राजधानी के प्रतिष्ठित बलरामपुर अस्पताल के नए निदेशक के रूप में डा. बीकेएस चैहान ने सोमवार को विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पूर्व कार्यवाहक निदेशक की भूमिका निभा रहे डा. विवेक गुप्ता ने उन्हें पदभार सौंपा। इसके उपरांत डा. विवेक गुप्ता आशियाना स्थित लोकबंधु अस्पताल में निदेशक पद की जिम्मेदारी संभालने के लिए रवाना हो गए।

पदभार ग्रहण करने के बाद से ही अस्पताल में डा. बीकेएस चैहान को बधाई देने वालों का तांता लग गया। विभिन्न चिकित्सा संगठनों, डॉक्टरों और कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें नए कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रदेश प्रवक्ता राजीव कुमार, प्रदेश अध्यक्ष जेके सचान, डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन (डीपीए) के प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय, चीफ फार्मासिस्ट प्रद्युमन सिंह तथा मनमोहन मिश्रा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

पदभार संभालने के दौरान संवाददाताओं से बातचीत करते हुए डा. बीकेएस चैहान ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को त्वरित और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। डा. चैहान ने उल्लेख किया कि वे पूर्व में भी बलरामपुर अस्पताल में कई वर्षों तक चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसलिए वे यहाँ की व्यवस्थाओं, आवश्यकताओं और कार्यशैली से भली-भांति परिचित हैं, जिसका लाभ अस्पताल के प्रबंधन और मरीजों को मिलेगा।

इस अवसर पर डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रदेश प्रवक्ता राजीव कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि डा. चैहान का पुनरू इस अस्पताल में निदेशक के रूप में आना सभी स्वास्थ्य कर्मियों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि डा. चैहान के कुशल नेतृत्व और व्यापक अनुभव के मार्गदर्शन में बलरामपुर अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं और गुणवत्ता के नए आयाम स्थापित करेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |