Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बेलगावी में पुलिस कमिश्नर ऑफिस के पास जिमखाना क्लब में हुई गोलीबारी


कर्नाटक के बेलगावी जिले से हैरान कर देने वाली वारदात का वीडियो वायरल हो रहा है। बेलगावी पुलिस कमिश्नर ऑफिस के पास बने जिमखाना क्लब में हत्या के प्रयास और गोलीबारी की वारदात सामने आई है। हत्या की कोशिश का यह डरावना मंजर CCTV फुटेज में कैद हो गया है। यह घटना कैंप पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुई। पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में ले लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले की आगे जांच चल रही है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पांच हमलावर क्लब पहुंचे। इनमें से दो बाहर ही रुके रहे, जबकि तीन रमी क्लब के अंदर गए, जहां सुरेश जलगर नाम का व्यक्ति था। आरोप है कि हमलावरों ने जलगर को गोली मारने की कोशिश करने से पहले उनके सिर पर बंदूक से वार किया। हालांकि, बताया जा रहा है कि जलगर ने हमलावर को धक्का दिया और गोली लगने से पहले ही वहां से भागने में कामयाब हो गया। आपको बता दें कि इससे पहले कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले में भी अपराध की हैरान करने वाली वारदात सामने आई थी। यहां छेड़खानी पर इंजीनियरिंग की छात्रा ने मारा थप्पड़ तो मनचलों ने घर की महिलाओं के साथ आकर उससे मारपीट की थी। छात्रा के पेट और गर्दन पर चाकू से वार किया गया था।

CCTV फुटेज में क्लब के अंदर दो हथियारबंद हमलावर बंदूकें लहराते और जलगर का पीछा करते हुए दिख रहे हैं। जलगर कुछ ही सेकंड में बाल-बाल बच गया। फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपी कितनी बेखौफ होकर हथियारों के साथ परिसर में घूम रहे थे। जलगर के भागने के बाद, आरोपी बाहर आए और हवा में दो राउंड गोलियां चलाईं, फिर मौके से फरार हो गए।

बेलगावी पुलिस कमिश्नर भूषण बोरासे ने घटनास्थल का दौरा किया, मुआयना किया और घटना की जानकारी ली। बाद में पुलिस ने सुरेश जलगर से पूछताछ की, जांच में पता चला कि सुरेश भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है, कुछ समय पहले सुरेश जलगर ने प्रफुल्ल पाटिल नाम के अपराधी पर हमला किया था, कल का हमला पहले हुई गोलीबारी की घटना का बदला लेने के लिए किया गया था, जिसमें जलगर ने कथित तौर पर पाटिल पर गोली चलाई थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |