Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मुंबई में छाता चोरों के आतंक से लोग परेशान, पुलिस भी हो गई हैरान


महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से चोरी का ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसके बारे में सुनकर हर कोई हैरान हो गया है। दरअसल, मुंबई के चारकोप पुलिस स्टेशन की हद में दुकानदार सीरियल छाता चोरों से परेशान हो गए हैं। जब पुलिस को इस बारे में पता लगा को पहली बार में उन्हें भी ये मजाक लगा। हालांकि, फिर पुलिस की ओर से मामले में FIR दर्ज हुई। चोरी की ये वारदातें सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई हैं जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वैसे तो पिछले कुछ दिनों में मुंबई की बारिश ने आम जनता को परेशान किया है; लेकिन मुंबई के चारकोप इलाके में कुछ दुकानों में एक के बाद एक छाता चोरों के आतंक ने उन्हें परेशान कर रखा है।इस मामले को लेकर शुरुआत में जब एक दुकानदार ने मुंबई पुलिस से संपर्क कर उन्हें अपनी शिकायत बताई तो पुलिस भी हैरान रह गई और कोई मामला दर्ज नहीं हुआ। लेकिन इसके बाद 16 तारीख को एक बार फिर इस प्रकार की घटना होने के बाद अंपल कलेक्शन नाम की दुकान के मालिक ने चारकोप पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज कराई।

दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पता चला कि अज्ञात चोरों ने दुकान से सन कंपनी के 50 छाते चुराए जिसकी अनुमानित कीमत ₹15000 बताई जा रही है,वहीं एक अन्य दुकान सनी गिफ्ट सेंटर के मालिक ने भी पुलिस के पास इसी प्रकार की घटना की शिकायत दर्ज कराई है। छाता चोरी करते हुए चोरों का सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है। जानकारी के मुताबिक, इस मामले तीन अलग-अलग सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। जिनमें अज्ञात चोर छाता चोरी करते नजर आ रहे है।

आपको बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के वाशिम जिले से भी एक हैरान करने वाला मामला सामने आया था। यहां एक चोर साईं मंदिर में चोरी करने के लिए घुसा और चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले उसने साईं बाबा के दर्शन किए। ये पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी भी रिकॉर्ड हो गई है। इसके बाद चोर ने मंदिर का ताला तोड़कर दानपेटी में रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |