Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः डिजिटल प्रशिक्षण से बूथ तक मजबूत होगा संगठन - राजेश्वर सिंह पटेल


बरखेड़ा मंडल में भाजपा की कार्यशाला, हर बूथ पर 20 कार्यकर्ताओं के पंजीकरण का लक्ष्यय तकनीक के जरिए संगठन विस्तार पर जोर

पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत मंगलवार को बरखेड़ा मंडल में डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म को लेकर आयोजित कार्यशाला में संगठन को तकनीक के माध्यम से और अधिक सशक्त बनाने की रणनीति पर मंथन हुआ। पदाधिकारियों ने बूथ स्तर तक डिजिटल प्रशिक्षण अभियान को पहुंचाने का संकल्प लिया और कार्यकर्ताओं से इसे जनभागीदारी का अभियान बनाने का आह्वान किया।मुख्य अतिथि एवं भाजपा के जिला प्रवासी तथा पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (ब्रज क्षेत्र) राजेश्वर सिंह पटेल ने कहा कि बदलते समय में संगठन की मजबूती के लिए तकनीक का प्रभावी उपयोग बेहद आवश्यक है। भाजपा का डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म कार्यकर्ताओं के वैचारिक, संगठनात्मक और व्यावहारिक प्रशिक्षण का मजबूत माध्यम बन रहा है। उन्होंने शक्ति केंद्र संयोजकों और प्रभारियों से प्रत्येक बूथ पर कम से कम 20 कार्यकर्ताओं का पंजीकरण सुनिश्चित कराने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रशिक्षण का लाभ संगठन के अंतिम कार्यकर्ता तक पहुंचना चाहिए। बरखेड़ा विधायक एवं महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने कहा कि डिजिटल माध्यमों ने संगठनात्मक कार्यशैली को नई दिशा दी है। प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही पार्टी की नीतियों, विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से समाज तक पहुंचा सकता है। उन्होंने कहा कि जब बूथ स्तर का कार्यकर्ता तकनीकी रूप से दक्ष होगा, तभी संगठन की नींव और अधिक मजबूत होगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने कहा कि डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म केवल प्रशिक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि संगठनात्मक क्षमता बढ़ाने का एक सशक्त अभियान है। उन्होंने मंडल और बूथ स्तर के पदाधिकारियों से प्रत्येक ग्राम पंचायत में बैठकें आयोजित कर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को प्लेटफॉर्म से जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि अभियान को लक्ष्य आधारित तरीके से संचालित किया जाए ताकि प्रत्येक कार्यकर्ता आधुनिक तकनीक के साथ संगठन की गतिविधियों से जुड़ सके। कार्यशाला में ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रणाली, डिजिटल मॉनिटरिंग, संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा और बूथ स्तर पर अभियान को प्रभावी बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। आगामी दिनों में विशेष संपर्क अभियान चलाकर अधिकाधिक कार्यकर्ताओं का पंजीकरण कराने और प्रशिक्षण प्रक्रिया को गति देने का निर्णय भी लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल कश्यप ने तथा संचालन विजय प्रजापति ने किया। इस अवसर पर मंडल प्रभारी हर्षित चैधरी, जिला मंत्री अमित कुशवाहा, जिला आईटी संयोजक हरिओम शर्मा, जिला सह मीडिया प्रभारी दीपक सोनकर, मंडल महामंत्री सूरज श्रीवास्तव, उमा मिश्रा, युगल वर्मा, सुनील वर्मा, दिनेश सिंह, चंद्रपाल दिवाकर, पोसकी लाल भोजवाल, सीमा ठाकुर, पुष्पा गंगवार, छोटेलाल मौर्य, अनूप वाल्मीकि, कमलेश राजपूत, लालता प्रसाद लोधी सहित शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म को बूथ स्तर तक सफलतापूर्वक पहुंचाकर संगठन को और अधिक सक्रिय, प्रशिक्षित और तकनीकी रूप से सक्षम बनाया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |