सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि! चंद्रभानु गुप्त जयंती पर बुजुर्गों को मिले सहायक उपकरण, विधायक डॉ. नीरज बोरा रहे मुख्य अतिथि
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री चंद्रभानु गुप्त जी की जयंती के पावन अवसर पर आज राजधानी के जानकीपुरम (शिव विहार, सेक्टर प्) में एक अत्यंत सराहनीय और पुनीत सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्वृद्ध मित्र सोसायटी ऑफ कम्युनिटी हेल्थश् तथा प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था श्कल्याणम् करोतिश् के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि डॉ. नीरज बोरा की गरिमामयी उपस्थिति में क्षेत्र के असहाय, जरूरतमंद और वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को सुगम व आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। बुजुर्गों को चलने-फिरने में सहूलियत देने के लिए व्हीलचेयर और वॉकर प्रदान किए गए, जिसे पाकर वृद्धजनों के चेहरे खिल उठे।
इस सेवा यज्ञ में मुख्य अतिथि डॉ. नीरज बोरा के साथ प्रमुख रूप से विपिन यादव और मनीष कपूर सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रबुद्ध जनों ने एक स्वर में ष्सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि हैष् के संकल्प को दोहराया।
विधायक डॉ. नीरज बोरा व अन्य वक्ताओं ने इस अवसर पर कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंदों के जीवन में उजाला लाने और उन्हें संबल प्रदान करने का यह मानवीय प्रयास भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा। कार्यक्रम के अंत में वृद्धजनों ने आयोजकों और अतिथियों को ढेरों आशीर्वाद दिए।
