Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सत्य देव की फिल्म 'राव बहादुर' फिल्म पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची! इन बड़े सीन्स को हटाया


तेलुगु सिनेमा के जाने-माने एक्टर सत्यदेव पिछले लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म 'राव बहादुर' को लेकर चर्चा में हैं. इस साइकोलॉजी ड्रामा फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म की रिलीज में अब कुछ ही दिन बाकी हैं. इससे पहले 'राव बहादुर' को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है.

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) की तरफ से इस फिल्म को U/A सर्टिफिकेट दिया गया है. हालांकि, इसके कुछ सीन्स पर सेंसर की कैंची भी चली है. सेंसर बोर्ड ने 'राव बहादुर' में महात्मा गांधी से जुड़े कुछ दृश्यों और डायलॉग्स को पूरी तरह हटाने या संशोधित करने का आदेश दिया है. इसके अलावा, फिल्म में 1975 में लगे इमरजेंसी से जुड़े राजनीतिक संदर्भों और दृश्यों पर भी सेंसर बोर्ड ने कैंची चलाई है. इन हिस्सों को लेकर भी आपत्ति जताई गई है.

महेश बाबू के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'राव बहादुर' 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. बॉक्स ऑफिस पर इसका सामना आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म 'अल्फा' से होने वाला है. फिल्म को वेंकटेश महा डायरेक्ट कर रहे हैं. सत्य देव के अलावा इसमें विकास मुप्पला, दीपा थॉमस, बाला पराशर, आनंद भारती, प्रणय वाका, मास्टर किरण जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे.

बता दें कि 'राव बहादुर' की कहानी एक ऐसे शाही परिवार की है, जो अब धीरे-धीरे खत्म हो रहा है. फिल्म में एक शाही व्यक्ति की जिंदगी दिखाई गई है, जो अपने अतीत में ही उलझा हुआ है और उससे बाहर नहीं निकल पा रहा है. इस फिल्म में सत्य देव का एक नया और पहले कभी न देखा गया अवतार देखने को मिलेगा.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |