प्रतापगढः छात्र आंदोलन प्रकरण को लेकर पुलिस प्रशासन ने लगातार किया तीसरे दिन भी सपा नेता को हाउस अरेस्ट
July 24, 2026
प्रतापगढ़। छात्र आंदोलन को लेकर पुलिस प्रशासन की कार्रवाई लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। बता दें कि सपा के जिला उपाध्यक्ष आशुतोष पांडेय को एक बार फिर उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया गया। जिला उपाध्यक्ष सहित जिले के अन्य सपा नेताओं ने भी आरोप लगाया कि ऐसा लग रहा है जैसे सरकार ने अघोषित आपातकाल लागू कर दिया हो और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को कहीं आने-जाने तक की नसीहत दी जा रही है। नेताओं का कहना है कि पेपर लीक और छात्रों के आंदोलन को दबाने के लिए सरकार पुलिस-प्रशासन का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि नेताओं को घरों में कैद किया जा सकता है, लेकिन छात्रों और समाजवादी पार्टी की आवाज को बिल्कुल नहीं दबाया जा सकता।
