Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में


ओटीटी पर अब पूरे हफ्ते नई फिल्में और सीरीज रिलीज होती रहती है. यानी अब लोगो को वीकेंड का इतंजार नहीं करना पड़ता. गुरुवार 9 जुलाई को भी ओटीटी के दिग्गज प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आपके देखने के लिए काफी कुछ है. चलिए यहां पूरी लिस्ट चेक कर लेते हैं ताकि आप अपनी थर्सडे वॉच लिस्ट में इन्हें शामिल कर सकें.

'पेद्दी'
राम चरण की पेद्दी 9 जुलाई यानी आज ओटीटी के प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. इस स्पोर्ट्स ड्रामा ने थिएटर में जबरदस्त परफॉर्म किया है. हालांकि ये तेलुगु सहित दूसरी रीजनल भाषा में रिलीज हुई है. हिंदी ऑडियंस के लिए ये बाद में प्लेटफॉर्म पर आएगी. आज नई फिल्म देखना चाहते हैं तो इसे अपन लिस्ट में जरूर शामिल करें.

'सिंग गीथम'
'सिंग गीथम' हाल ही में रिलीज़ हुई एक तेलुगु एक्सपेरिमेंटल म्यूजिकल फैंटेसी फिल्म है. इसे 94 साल के मशहूर फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव ने डायरेक्ट किया है. नाग अश्विन द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फ़िल्म से अहिल्या बामरू और अयान ने लीड रोल में तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया है. शुरू में इस फ़िल्म का प्रीमियर 9 जुलाई, 2026 को ओटीटी पर होना था, लेकिन इसे एक दिन पहले ही रिलीज़ कर दिया गया और अब यह नेटफ्लिक्स पर तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में अवेलेबल है

'दादी की शादी'

नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में 'दादी की शादी' सबसे ऊपर है. नीतू कपूर और कपिल शर्मा स्टारर इस फैमिली ड्रामा ने अपने साफ-सुथरे ह्यूमर और इमोशनल कहानी से दर्शकों का दिल जीत लिया. ये फैमिली के साथ देखन के लिए परफेक्ट फिल्म है.

'ब्लास्ट'
एक्शन फिल्मे देखने के शौकिन अपनी थर्सडे वॉच लिस्ट में 'ब्लास्ट' को शामिल कर सकते हैं. नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में ये दूसेर नंबर पर है.

'एनोला होम्स 3'
हॉलीवुड मिस्ट्री थ्रिलर फिल्मों के शौकिन 'एनोला होम्स 3' को देख सकते हैं. नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में ये तीसरे नंबर पर है.

'राजा शिवाजी'
मशहूर मराठा शासक राजा शिवाजी के जीवन पर आधारित रितेश देशमुख की ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा 'राजा शिवाजी' लिस्ट में चौथे नंबर मज़बूती से ट्रेंड कर रही है. हिस्टोरिकल फिल्मों को शौकिन इसे एंजॉय कर सकते हैं.

'भूत बंगला'
अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' डिजिटल रिलीज़ होते ही टॉप पांच में शामिल हो गई. इसे भी आप अपनी थर्सडे वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. ये फिल्म आपको हंसा हंसाकर लोट-पोट कर देगी.

'धुरंधर: द रिवेंज (रॉ एंड अनसीन)'
इस स्पेशल कट में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की स्पाई थ्रिलर फ़िल्म के कुछ ऐसे सीन जोड़े गए हैं जो पहले रिलीज नहीं हुए थे. एक्शन फिल्म पसंद करने वाले दर्शकों इसे एंजॉय कर सकते हैं.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |