Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: भाजपा पूर्व सासंद नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने प्रदेश अध्यक्ष भाजपा का जोरदार स्वागत अभिनन्द किया।

जगह जगह लगा रहा कार्यक्रम गर्म जोसी के साथ लगे रहे पदाधिकारी।

सोनभद्र। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का जनपद में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पहली बार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सोनभद्र पहुंचे पंकज चौधरी ने नगर मुख्यालय के प्राचीन शीतला मंदिर में पूजा-अर्चना कर मां शीतला का आशीर्वाद लिया। इसके बाद स्वर्ण जयंती चौक से भाजपा कार्यालय तक निकले स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के सोनभद्र आगमन को लेकर सुबह से ही पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जनपद की सीमा से लेकर नगर मुख्यालय तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।हिन्दुआरी से लेकर रॉबर्ट्सगंज पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष सबसे पहले नगर के प्राचीन शीतला मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां शीतला का आशीर्वाद लिया और प्रदेश तथा जनपद की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रदेश अध्यक्ष वृक्षारोपण, संगठनात्मक बैठकों सहित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |