Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः नगर निगम जोन-8 का एक्शन! डॉ. आशीष सिंह की मौजूदगी में विद्यावती-2 वार्ड में गरजा स्वच्छता अभियान, सड़कों से हटाया गया कचरा


लखनऊ। राजधानी को स्वच्छ, सुंदर और रोगमुक्त बनाने के संकल्प के तहत नगर निगम के जोन-8 में वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जोनल अधिकारी डॉ. आशीष सिंह के सीधे निर्देशों और उनकी गरिमामयी उपस्थिति में वार्ड विद्यावती-2 के अंतर्गत आने वाले प्रमुख मार्ग और क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान आयोजित कर सफाई व्यवस्था को चाक-चैबंद किया गया।

अभियान के तहत सेक्टर जी चैराहे से लेकर मल्टी एक्टिविटी सेंटर तक के पूरे इलाके को कवर किया गया। इस दौरान सड़कों के किनारे जमा कबाड़, झाड़ियों, मलबे और लंबे समय से पड़ी गंदगी को दूर किया गया। इसके साथ ही नालियों की तली झाड़कर सफाई कराई गई, ताकि जलभराव की समस्या पैदा न हो और संक्रामक बीमारियों के खतरे को कम किया जा सके।

जोनल अधिकारी डॉ. आशीष सिंह ने स्वयं मौके पर मौजूद रहकर पूरी सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में स्वच्छता का स्तर हर हाल में सर्वोच्च बना रहना चाहिए।

स्वच्छता अभियान को प्रभावी और परिणामदायक बनाने के लिए नगर निगम जोन-8 का पूरा प्रशासनिक अमला मैदान में मुस्तैद दिखाई दिया। इस विशेष अभियान के सफल क्रियान्वयन में प्रमुख रूप से जोनाधिकारी जितेंद्र कुमार गांधी, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद नईम,सफाई एवं खाद्य निरीक्षक वीरभद्र सिंहअवर अभियंता राजेंद्र कुमार उपस्थित रहे और सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने पूरे क्षेत्र में घर-घर से कचरा उठाने की व्यवस्था और सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता का बारीकी से जायजा लिया।

अभियान के दौरान जोनल अधिकारी डॉ. आशीष सिंह ने स्थानीय नागरिकों व व्यापारियों से संवाद करते हुए उनसे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि नगर निगम शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए कटिबद्ध है, लेकिन इसमें आम जनमानस का सहयोग बेहद आवश्यक है।

अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे कूड़ा इधर-उधर या खुले नालों में फेंकने के बजाय केवल कूड़ेदान या डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन गाड़ियों में ही डालें, ताकि विद्यावती-2 वार्ड को आदर्श व स्वच्छ क्षेत्र बनाया जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |