7वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बनने पर ऑस्ट्रेलिया को मिली बंपर प्राइज मनी! इंग्लैंड भी मालामाल
July 06, 2026
ऑस्ट्रेलिया सातवीं बार महिला टी20 वर्ल्ड कप की चैंपियन बन गई है. बीते रविवार कंगारू टीम ने फाइनल मैने इंग्लैंड को 7 विकेट से धूल चटाई. अब तक महिला टी20 वर्ल्ड कप 10 बार खेला गया है, जिनमें ऑस्ट्रेलिया ने 7 बार ट्रॉफी उठाई है. इस बार विश्व कप टूर्नामेंट के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने प्राइज पूल में 10 प्रतिशत का इजाफा किया था.
फाइनल मुकाबले की बात करें तो इंग्लैंड टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 150 रन बनाए थे. जवाब में बेथ मूनी की 64 रनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 17 गेंद पहले ही आसानी से टारगेट को चेज कर लिया. यहां जान लीजिए वर्ल्ड चैंपियन बनने पर ऑस्ट्रेलिया को कितना पैसा मिला और उपविजेता इंग्लैंड को कितनी रकम मिली.
सातवीं बार चैंपियन बनने पर ऑस्ट्रेलिया को 2.34 मिलियन अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि मिली है, जो करीब 22.2 करोड़ रुपयों के बराबर है. दूसरी ओर उपविजेता इंग्लैंड को 1.17 मिलियन अमेरिकी डॉलर मिले, जो लगभग 11.1 भारतीय रुपये के बराबर है.
आपको याद दिला दें कि 2024 टी20 वर्ल्ड कप के विजेता को भी इतनी ही प्राइज मनी थी. हालांकि इस बार प्राइज पूल की कुल रकम को 79,58,000 डॉलर से बढ़ाकर 8.76 मिलियन डॉलर कर दिया था. प्राइज पूल में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई, क्योंकि इस बार टीमों की संख्या बढ़ाकर 12 कर दी गई थी.
महिला टी20 वर्ल्ड कप को सबसे ज्यादा बार जीतने का विश्व रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है, जो 7 बार चैंपियन बन चुका है. वहीं इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड ने यह खिताब एक-एक बार जीता है. भारतीय टीम कभी भी टी20 फॉर्मेट में विश्व विजेता नहीं बन पाई है. 2026 के वर्ल्ड कप में भारत ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गया था.
