भारतीय टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा सबसे कम उम्र में टी20 इंटरनेशनल में 1500 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने अभिषेक शर्मा के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया. तिलक वर्मा ने महज 23 साल की उम्र में 1500 टी20 इंटरनेशनल रन पूरे किए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 25 की उम्र में यह मुकाम हासिल की थी.
भारतीय क्रिकेट में युवा खिलाड़ियों का दबदबा लगातार बढ़ता नजर आ रहा है. हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टी20 इंटरनेशनल सीरीज में यह नजारा देखने को मिला. भारतीय टीम के उप- कप्तान तिलक वर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड लेकर बड़े से बड़े दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है.
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते हैं, लेकिन जब बात देश के दो युवा खिलाड़ियों के बीच मुकाबले की हो, तो खेल का रोमांच और भी बढ़ जाता है. बता दें कि, यह रोमांचक मुकाबले का सिलसिला एक जुलाई को शुरू हुआ था, जब टीम इंडिया के दिग्गज ओपनर अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच के दौरान अपनी तूफानी बल्लेबाजी से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1500 रन बनाए थे. गर्व की बात ये है कि उस समय अभिषेक भारत की तरफ से इस मुकाम तक पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बने थे.
लेकिन यह रिकॉर्ड का जश्न ज्यादा दिन तक टिक नहीं सका और बस दो दिन के अंतर्गत तिलक वर्मा ने इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया. तिलक वर्मा ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से अभिषेक शर्मा का यह रिकॉर्ड तोड़ डाला. यही नहीं, वह यहां तक की भारत की ओर से खेलने वाले सबसे कम उम्र के 1500 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए. यह रिकॉर्ड तिलक वर्मा के लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है, और यह भी जायज़ है कि आगे चलकर उनसे ऐसे और रिकॉर्ड्स की उम्मीद रहेगी.
जाने उन पांच युवा खिलाड़ियों के नाम जिन्होंने कई दिग्गजों को पछाड़ा है –
- तिलक वर्मा – यह महज 23 साल 238 दिन की उम्र में ही 1500 रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज बने.
- अभिषेक शर्मा – 25 साल 300 दिन की उम्र में इन्होंने यह मुकाम हासिल हासिल किया. लेकिन इनका रिकॉर्ड सिर्फ दो दिन तक कायम रहा.
- विराट कोहली – तीसरे नंबर पर हैं किंग कोहली इन्होंने 27 साल 143 दिन की उम्र में 1500 टी20 इंटरनेशनल रन पूरे किए.
- केएल राहुल – 28 साल 230 दिन की उम्र में उन्होंने इस उपलब्धि को हासिल किया.
- रोहित शर्मा – इन्होंने 30 साल 234 दिन की उम्र में 1500 टी20 इंटरनेशनल रन पूरे किए.
