Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

नागपुर में ट्रेन की चपेट में आने से 6 हिरणों की मौत


नागपुर के कन्हान में एक हादसे में मुंबई-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 6 हिरनों की मौत हो गई। घटना कन्हान रेलवे स्टेशन के तुकारामनगर क्षेत्र में हुई। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया। बताया जा रहा है कि हिरणों का झुंड रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से 6 हिरणों की मौके पर ही मौत हो गई। मृत हिरणों में पांच मादा और एक नर का शव बरामद किया गया है। वन विभाग की टीम ने मृत हिरणों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार तड़के नागपुर जिले में मुंबई-हावड़ा मेन लाइन पर कन्हान रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से छह हिरणों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि यह हादसा यहां से लगभग 30 किलोमीटर दूर तुकाराम नगर इलाके में सुबह 4 बजे से 5 बजे के बीच हुआ। हादसा तब हुआ जब हिरणों का एक झुंड रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान कुछ जंगली जानवर तेज रफ़्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। कन्हान पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि इस टक्कर में पांच मादा और एक नर हिरण की मौत हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने थोड़ी देर बाद रेलवे ट्रैक पर मृत अवस्था में हिरणों को देखा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस और वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने 'पंचनामा' (मौके का निरीक्षण) किया और शवों को अपने कब्ज़े में ले लिया।

ऐसी ही एक अन्य घटना मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले से भी सामने आई है। यहां कुछ दिन पहले एक कुएं में एक आवारा कुत्ता और 13 काले हिरण मृत अवस्था में मिले। डीएफओ हेमलता शाह ने बताया कि कालापीपल तहसील के खरदौन कलां गांव में कुएं से दुर्गंध आने के बाद देखा गया तो जानवर मृत अवस्था में पड़े हुए थे। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। टीम ने कुएं से 13 काले हिरण (चार नर और नौ मादा) तथा एक कुत्ते को बाहर निकाला।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |