Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

हिमाचल के कई जिलों में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश का ऑरेंज और रेड अलर्ट


हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 18 से 22 जुलाई तक भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। 20 और 21 जुलाई के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 18 जुलाई से प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ेगा और 24 जुलाई तक भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है।

शिमला मौसम विज्ञान केंद्र ने इस दौरान लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है। लोगों को घर पर रहने और नदी नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि 18 जुलाई को चंबा, मंडी और कांगड़ा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि 19 जुलाई से मानसून रफ्तार पकड़ेगा। इस दिन कांगड़ा, मंडी और शिमला में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं हमीरपुर, चंबा, कुल्लू, सिरमौर, सोलन, ऊना और बिलासपुर में भारी बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। संदीप शर्मा ने बताया कि 20 और 21 जुलाई को प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है। 20 जुलाई को चंबा, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू और शिमला में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि सोलन, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है।

21 जुलाई को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सिरमौर के लिए फिर रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि हमीरपुर, सोलन और शिमला में ऑरेंज तथा ऊना और बिलासपुर में येलो अलर्ट रहेगा। 22 जुलाई को कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और शिमला में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से एहतियात बरतने, नदी-नालों और जल स्रोतों से दूर रहने तथा भारी बारिश के दौरान आवश्यक न हो तो घर से बाहर न निकलने की अपील की है।

वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि अगले पांच दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश के अनुमान के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार ने अपनी आपदा प्रबंधन मशीनरी को हाई अलर्ट पर रखा है और साथ ही निवासियों व पर्यटकों से मानसून के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही निवासियों और पर्यटकों से मानसून के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। इससे पहले मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |