Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बलियाः मानवता की मिसाल रू करंट से झुलसे लाइनमैन संजीव के सहारे बना मदद संस्थान! अमांव निवासी प्राइवेट लाइनमैन को संस्थान ने दी 5 हजार की आर्थिक सहायता, हरसंभव सहयोग का दिलाया भरोसा


बलिया। मानव सेवा के अपने संकल्प को आगे बढ़ाते हुए श्मदद संस्थानश् ने करंट से गंभीर रूप से झुलसे प्राइवेट लाइनमैन संजीव खरवार की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। नरहीं थाना क्षेत्र के अमांव निवासी संजीव को संस्थान की ओर से 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। संस्थान के अध्यक्ष अखिलानंद तिवारी ने कहा कि जरूरतमंदों की हर संभव सहायता करना ही संस्थान का उद्देश्य है और भविष्य में भी यह सेवा अभियान निरंतर जारी रहेगा।

नरहीं थाना क्षेत्र के अमांव निवासी 31 वर्षीय संजीव खरवार बिजली लाइन पर शटडाउन लेकर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक विद्युत आपूर्ति शुरू हो जाने से वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। प्राथमिक उपचार के बाद उनका इलाज बक्सर के एक निजी अस्पताल में कराया गया और अब वह घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

शुक्रवार को मदद संस्थान के संरक्षक पारसनाथ राय एवं सोहांव ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय के नेतृत्व में संजीव के घर पहुंचकर उन्हें पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस दौरान परिवार का हालचाल भी जाना गया।

मदद संस्थान के अध्यक्ष ने कहा कि संस्था का उद्देश्य संकट की घड़ी में जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ा होना है। उन्होंने संजीव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर शिक्षक मनोज कुमार, समाजसेवी रमेश यादव, संतोष यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संस्थान की इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है और लोगों ने इसे सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरक उदाहरण बताया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |