'रामायण' फेम रणबीर कपूर ने पुणे में खरीदे 4 प्लॉट, ! कीमत जान उड़ेंगे होश
July 13, 2026
रणबीर कपूर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं. वो फिल्म 'रामायण' में नजर आने वाले हैं. वहीं रणबीर कपूर ने अब 4 प्लॉट खरीदे हैं. ये चारों प्लॉट उन्होंने पुणे में खरीदे हैं.
CRE मैट्रिक्स के मुताबिक, रणबीर कपूर ने 4 प्लॉट खरीदे हैं. उन्होंने ये प्लॉट पुणे में खरीदे हैं. उनके एक प्लॉट का एरिया 21,400 स्क्वायर मीटर है. इसकी कीमत 3 करोड़ 31 लाख 70 हजार है. इस प्लॉट के लिए रणबीर ने 16 लाख 59 हजार 500 रुपये स्टाम्प ड्यूटी दी है.
दूसरे प्लॉट का एरिया 29,900 स्क्वायर मीटर है. इसकी कीमत 4 करोड़ 62 लाख 45 हजार है. इसके लिए उन्होंने 23 लाखा 13 हजार स्टाम्प ड्यूटी दी है.
तीसरे प्लॉट का एरिया 43,800 स्क्वायर मीटर है. इसकी कीमत 7 करोड़ 7 लाख 90 हजार है. इसके लिए 35 लाख 40 हजार स्टाम्प ड्यूटी दी है.
चौथे प्लॉट का एरिया 8900 स्क्वायर मीटर है. इसक कीमत 1 करोड़ 39 लाख 95 हजार है. इसके लिए 7 लाख स्टाम्प ड्यूटी दी है. इन चारों प्लॉट की टोटल कीमत 16 करोड़ 42 लाख रुपये है.
रणबीर के वर्क फ्रंट पर नजर डालें तो वो नितेश तिवारी की 'रामायण' में नजर आएंगे. इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में हैं. वहीं साई पल्लवी मां सीता के रोल में हैं. फिल्म में रवि दुबे, सनी देओल और यश जैसे स्टार्स हैं. फिल्म का 24 जुलाई को ट्रेलर लॉन्च होने वाला है. मेकर्स ने ट्रेलर लॉन्च के लिए बड़े लेवल पर तैयारी की है.
फिल्म से राम के रोल में रणबीर कपूर का पहला लुक रिवील हो चुका है. अब फैंस फिल्म के ट्रेलर को लेकर एक्साइटेड हैं. फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होगी. पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज होगा. वहीं दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा. फिल्म को बड़े बजट में बनाया जा रहा है.
