Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिकोत्सव में गूंजी भागवत कथारू बालक ध्रुव के चरित्र वर्णन से भावविभोर हुए श्रद्धालु



लखनऊ। श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के तीसरे दिन श्रीमद्भागवत कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में माताओं, बहनों और स्थानीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास रोली शास्त्री ने भक्ति रस की वर्षा करते हुए बालक ध्रुव की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि मात्र 5 वर्ष की अल्प आयु में बालक ध्रुव ने अपनी अडिग भक्ति और तपस्या से भगवान को कैसे प्राप्त किया, जिसे सुनकर उपस्थित श्रोता भावविभोर हो उठे।

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजन-अर्चन का आयोजन भी किया गया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा, श्री महंत देवेंद्र पुरी जी महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया गया।

इस शुभ अवसर पर प्रदेश भाजपा महामंत्री शंकर लाल लोधी, श्री महंत मनोहर पुरी, श्री महंत पूजा पुरी, लखनऊ महानगर भाजपा महामंत्री घनश्याम अग्रवाल, पूर्व पार्षद रेखा रोशनी, पार्षद रणजीत सिंह, उदय सिंह, विष्णु तिवारी, सुनील पटेल, सुशांत वर्मा, कृपा शंकर वर्मा, जय सिंह, भाजपा मीडिया प्रभारी अनुराग साहू, अशोक राठौड़, वीरू कश्यप, दीपेश कुमार, आलोक चैधरी, पवन सिंह, राजेश जोशी, कुलदीप जोशी, संजय वर्मा, नाथ शरण त्रिपाठी, पंकज तिवारी, मुन्ना शर्मा, शिवराज, निर्मल कश्यप सहित बड़ी संख्या में संत, ऋषि-मुनि, युवा एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |