लखनऊः एसबीआई कार्ड और गूगल पे ने साथ मिलकर को-ब्रांडेड गूगल पे फ्लेक्स एसबीआई कार्ड लॉन्च किया
July 30, 2026
लखनऊ/कानपुर। एसबीआई कार्ड और गूगल ने मिलकर श्गूगल पे फ्लेक्स एसबीआई कार्डश् के लॉन्च की घोषणा की है, जो श्फ्लेक्स बाय गूगल पेश् का ही एक हिस्सा है। गूगल पे फ्लेक्स एसबीआई कार्ड को रोजमर्रा के भुगतान अनुभव को आसान और बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें आपको रिवॉर्ड्स, सुविधाजनक तरीके से भुगतान और सुरक्षा एक साथ मिलती है। यह साझेदारी क्रेडिट कार्ड के क्षेत्र में एसबीआई कार्ड की भरोसेमंद विशेषज्ञता और गूगल पे के डिजिटल इकोसिस्टम को एक साथ लाकर ग्राहकों के लिए भुगतान के अनुभव को आसान और बेहतर बनाती है।गूगल पे फ्लेक्स एसबीआई कार्ड आपके रोज के खर्चों को फायदेमंद अनुभव में बदल देता है। इसके जरिए ग्राहक किसी भी चीज की खरीदारी पर स्टार्स अर्जित कर सकते हैं और भुगतान के वक्त उन्हें रिडीम करके तुरंत फायदा उठा सकते हैं। ग्राहक अपने रोजमर्रा के खर्चों पर रिवॉर्ड पॉइंट्स के रूप में साल में 18,000 स्टार्स तक अर्जित कर सकते हैं, वहीं हर बार ₹500 खर्च करने पर उन्हें 8 स्टार्स पाने का मौका मिलता है।यह कॉन्टैक्टलेस क्रेडिट कार्ड रुपे और वीजा, दोनों पेमेंट नेटवर्क पर उपलब्ध है। रुपे वेरिएंट को यूपीआई से जोड़कर देशभर के लाखों दुकानदारों को सीधे यूपीआई के जरिए आसानी से भुगतान किया जा सकता है। इसके अलावा, दोनों वेरिएंट को गूगल पे पर टोकनाइज किया जा सकता है, जिससे ग्राहकों को लाखों मर्चेंट आउटलेट पर श्टैप-टू-पेश् की सुविधा मिलती है।इस मौके पर एसबीआई कार्ड की मैनेजिंग डायरेक्टर एवं चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, सलिला पांडे ने कहा, ष्एसबीआई कार्ड में हम ग्राहकों को ऐसे शानदार प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराने पर ज्यादा ध्यान देते हैं, जो उनके लिए लेनदेन को ज्यादा आसान, सुगम एवं अधिक उपयोगी बनाए। गूगल पे फ्लेक्स एसबीआई कार्ड का लॉन्च इसी दिशा में एक बड़ा कदम है। गूगल पे के सीनियर डायरेक्टर, शरथ बुलुसु ने कहा, ष्गूगल पे फ्लेक्स एसबीआई कार्ड के जरिए हम भारत में क्रेडिट के अनुभव को नया रूप दे रहे हैं, ताकि इसे रोजमर्रा के यूपीआई पेमेंट की तरह ही हर जगह और आसानी से इस्तेमाल किया जा सके।
