Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: जोन-3 में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई!े गंदगी और सिंगल यूज पॉलीथीन पर 23 चालान, 53,300 जुर्माना वसूला


लखनऊ। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर नगर निगम जोन-3 की टीम ने जोनल अधिकारी अजीत राय के नेतृत्व में भिटौली तिराहे से आई.आई.एम. चैराहे तक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने और प्रतिबंधित सिंगल यूज पॉलीथीन का उपयोग करने वालों के खलिाफ सख्त कार्रवाई की गई।

संयुक्त प्रवर्तन टीम ने कार्रवाई करते हुए गंदगी फैलाने पर 13 चालान से ₹15,000 और प्रतिबंधित पॉलीथीन के इस्तेमाल पर 10 चालान से ₹38,300 का जुर्माना लगाया। पूरे अभियान के तहत कुल 23 चालानों के माध्यम से ₹53,300 का जुर्माना वसूल कर नगर निगम कोष में जमा कराया गया। साथ ही दुकानदारों और आम लोगों को स्वच्छता बनाए रखने व पॉलीथीन का बहिष्कार करने के लिए जागरूक भी किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |