Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः गोमती नदी स्वच्छता अभियान! 427वें रविवार को निकाला गया 50 कुंतल कचरा, एसटीपी निर्माण की उठी मांग


लखनऊ।स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना के तत्वावधान में चलाए जा रहे गोमती नदी स्वच्छता अभियान के लगातार 427वें रविवार को हनुमान सेतु के समीप झूलेलाल पार्क तट पर वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रातः 5रू30 बजे शुरू हुए इस अभियान में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर गोमती नदी के लगभग एक किलोमीटर के दायरे से करीब 50 कुंतल कचरा, पॉलीथीन और प्लास्टिक की बोतलें बाहर निकालीं।

अभियान का नेतृत्व स्वच्छता आंदोलन सेना के संयोजक एवं पार्षद रणजीत सिंह ने किया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में सरकार से मांग की कि नदियों में गिरने वाले गंदे नालों पर तुरंत ैज्च् (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) का निर्माण कराया जाए, ताकि गोमती नदी को सदा के लिए दूषित होने से बचाया जा सके।

इस सेवा कार्य में पवन कुमार, विष्णु तिवारी, प्रहलाद सिंह, नवीन सिंह, प्रीति जैन, शिखा सिंह, पलक, पिंकी, बबिता यादव, विवेक जोशी, वीरेंद्र जोशी, कमलेश चैधरी, रिंकू सिंह, परवेश यादव, अजय जोशी, परमेश जोशी, रामकुमार वाल्मीकि, आनंद वर्मा, ललित कश्यप, जे. पी. गुप्ता, सार्थक जोशी, राजेश जोशी, सुशांत वर्मा, निहार सिंह, रमाकांत मिश्रा, शैलेंद्र सिन्हा और दिनेश दत्त पांडेय सहित कई लोगों ने बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |