Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पटना में एक ही घर से निकले 40 से अधिक गेहुअन सांप, मच गया हड़कंप



बिहार की राजधानी पटना के पुनपुन प्रखंड के समकुड़ा गांव के एक मिट्टी के मकान से 40 की संख्या में गेहुअन (Indian Cobra) जहरीले सांप निकलने से पूरे गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया। सबसे बड़ी बात यह रही की इतने सांपों का बसेरा होने के बावजूद भी सांप के झुंड ने घर में रह रहे किसी भी महिला, पुरुष, बच्चों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। मामला प्रकाश में आने के बाद गांव के आसपास के लोग अपने-अपने घरों की साफ सफाई करने में जुट गए हैं।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार पुनपुन प्रखंड के समकुड़ा गांव में शंभू प्रसाद अपने मिट्टी के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। उनके घर में पत्नी, दो पुत्र और एक बच्चा रहता है। शंभू कुमार के पुत्र बंटी कुमार ने बताया कि तीन दिन पहले रात में सोने के दौरान उनकी नजर अचानक एक सांप पर पड़ी। कुछ ही देर बाद घर के अलग-अलग हिस्सों में तीन सांप और दिखाई दिये। लगातार सांप निकलने से पूरा परिवार परेशान हो गया। दूसरे दिन ग्रामीणों की मदद से सांपों को मार दिया गया, लेकिन घर में सांपो के लगातार निकलने से पूरे परिवार में डर का माहौल कायम हो गया।

ऐसे में परिवार ने एक सपेरे को बुलाया गया। सपेरे ने जब मकान के हर हिस्से की काफी बारीकी से तलाशी लेनी शुरू की तो मिट्टी की दीवारों के भीतर से एक-एक कर छोटे-बड़े जहरीले सांप और उनके उनके बच्चे निकलने लगे। देखते ही देखते 40 से अधिक सांपो को सपेरे ने खोज निकाला। वहां उपस्थित सपेरे ने सभी सांप एवं उनके बच्चों को सुरक्षित एक प्लास्टिक के डब्बे में पैक कर दिया।

एक घर से 40 से अधिक सांप निकालने की सूचना पूरे गांव में आग की तरफ फैल गई। लोग सांपों को देखने के लिए आसपास गांव से पहुंचने लगे। इस घटना के बाद आसपास के गांव के लोगों ने अपने-अपने कच्चे एवं खपरैल मकान की साफ सफाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने बताया है कि बरसात के मौसम और ऐसी स्थिति में कच्चे एवं खपरैल के मकान में सांपों का बसेरा हो सकता है। स्थिति यह बनी हुई है कि गांव के लोग खुद को दहशत में महसूस कर रहे हैं और रात में जाग कर अपने एवं अपने बच्चों को सुरक्षित रखने का प्रयास करने में जुट गए हैं।

जानकारी के अनुसार गेहुअन (Indian Cobra) को 'भारतीय नाग' भी कहा जाता है। यह भारत के चार सबसे विषैले सांपों में से एक है। इसे अंग्रेजी में 'इंडियन कोबरा' (Indian Cobra) या 'स्पेक्टेकल्ड कोबरा' (Spectacled Cobra) भी कहा जाता है। इसके फन (hood) पर चश्मे (spectacle) जैसी आकृति बनी होती है, जिससे इसकी पहचान की जाती है। यह भारत के सबसे खतरनाक सांपों में से एक है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |