Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

दिल्ली के गांधी नगर में यमुना में डूबे 4 लोग, 1 का शव बरामद


बीते सोमवार देश की राजधानी दिल्ली में एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल यहां गांधी नगर इलाके में मदीना मस्जिद के पास यमुना नदी में 4 लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही है। दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें शाम 7.20 बजे घटना की सूचना मिली और वे 7.22 बजे तक दो दमकल गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंच गए। फायर विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि, सूचना मिलने के बाद हमने दो गाड़ियां भेजीं और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इस सर्च अभियान में एक व्यक्ति के शव को पानी से बाहर निकाल लिया गया। लेकिन अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान सोमवार की रात रोक दिया गया और अब मंगलवार की सुबह सर्च ऑपरेशन फिर से शुरू किया जाएगा।

फिलहाल घटना किस वजह से हुई इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फायर ऑफिसर देशपाल सिंह ने बताया, "हमें सूचना मिली थी कि जीरो पुस्ता (ठोकर नंबर-17) मदीना मस्जिद के पास चार बच्चे यमुना नदी में डूब गए हैं। एक का शव निकाल लिया गया है, जिसका नाम सोनू है। शव को अस्पताल भेज दिया गया है। तीन अन्य जिनके नाम सचिन, हेमंत और राजन हैं उनकी तलाश अभी जारी है। इनकी तलाश के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। गोताखोर, दिल्ली फायर सर्विस और DDMA की टीमें मौके पर मौजूद हैं।

यमुना नदी में इस तरह के दर्दनाक हादसे पहले भी हो चुके हैं। हाल ही में 12 जुलाई को 4 बच्चे यमुना नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गए थे। ये हादसा दिल्ली के अलीपुर इलाके में यमुना नदी में हुआ था। जानकारी अनुसार, 12 जुलाई को पांच नाबालिग लड़के ठोकर नंबर 24 पर यमुना नदी में स्नान करने गए थे। नहाने के दौरान चार लड़के नदी में डूब गए थे जबकि पांचवां लड़का जिसकी उम्र लगभग 14 वर्ष थी, उसने शोर मचाकर आस-पास के लोगों को तुरंत बुलाया और इस हादसे की सूचना दी। जिसके बाद बच्चों की तलाश में सर्च अभियान चलाया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |