Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

दिल्ली में हो रही बहुत तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट


राजधानी दिल्ली में इस वक्त बहुत तेज बारिश हो रही है। बारिश की वजह से कई जगहों पर जलभराव की स्थिति भी देखी जा रही है। वहीं मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। दिल्ली के अलावा एनसीआर के भी कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में सुबह के बाद तेज बारिश हो रही है। वहीं बारिश की वजह से दिल्ली के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

दरअसल, कई दिनों के इंतजार के बाद दिल्ली वालों को गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश हो रही है। बारिश की वजह से दिल्ली में कई जगहों पर जल जमाव हो गया है। दिल्ली के सदर बाजार, पार्लियामेंट, मंडी हाउस समेत कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। वहीं दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में भी इस वक्त भारी बारिश हो रही है। एक तरफ जहां बारिश की वजह से दिल्ली वालों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है तो वहीं दूसरी तरफ जल जमाव से अब परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली के सदर बाजार इलाके में भारी जलजमाव हो गया है। थोड़ी सी बारिश में ही यहां सड़कें दरिया बन गई हैं।

बता दें कि इससे पहले भी मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शहर के लिए अगले कुछ घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया। दिल्ली के आसमान में सुबह से ही काले बादल छाए रहे और दिल्ली में मध्यम से भारी बारिश होती रही। मौसम विभाग ने राजधानी में अगले कुछ घंटों तक आसमान में बादल छाए रहने और भारी बारिश के साथ-साथ आंधी और तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है। इस दौरान कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी घटना सामने आ सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को अनावश्यक बाहर न निकलने की सलाह भी दी है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सफदरजंग में सुबह 8:30 बजे तक कुल 32.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, इसके बाद रिज में 37.6 मिमी, लोदी रोड में 36.7 मिमी, आयानगर में 4.0 मिमी और पालम में 0.8 मिमी बारिश हुई। सोमवार को सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच, रिज में 19.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, इसके बाद लोदी रोड में 11.5 मिमी, सफदरजंग में 8.0 मिमी और आयानगर में 3.8 मिमी बारिश हुई, जबकि इस दौरान पालम में कोई बारिश नहीं हुई। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |