Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बलिया: मत्स्य विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने का अवसर, 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन


बलिया। मत्स्य विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए संचालित विभिन्न राज्य सेक्टर योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। मुख्य मत्स्य अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि विभागीय पोर्टल 16 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक आवेदन के लिए खुला रहेगा।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम स्थापना योजना, उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष के अंतर्गत मोपेड विद आइस बॉक्स परियोजना, माता सुकेता महिला मत्स्य पालक सशक्तिकरण योजना, अंतर्देशीय खारे जल क्षेत्रों में नए तालाब निर्माण, मोती संवर्धन योजना तथा विशिष्ट प्रजाति की मत्स्य हैचरी स्थापना योजना सहित कई योजनाओं में आवेदन किए जा सकते हैं।

मुख्य मत्स्य अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक योजना के लिए अलग-अलग ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। पात्रता, इकाई लागत, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जिन आवेदकों के आवेदन पूर्व वर्षों में निरस्त या लंबित रह गए थे, वे भी पुनः आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने इच्छुक मत्स्य पालकों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए मत्स्य पालक विकास अभिकरण, बनकटा, बलिया स्थित कार्यालय में कार्यदिवसों के दौरान संपर्क किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |