Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: नगर निगम लखनऊ का सख्त एक्शनरू जोन-3 और 5 में हटे अवैध कब्जे, 19,500 का जुर्माना वसूला


लखनऊ। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर नगर निगम ने गुरुवार को जोन-03 और जोन-05 में व्यापक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस कार्रवाई के तहत सड़कों और फुटपाथों से अवैध कब्जे व अस्थायी दुकानें हटाई गईं और कुल ₹19,500 का शमन शुल्क वसूला गया।

जोनल अधिकारी मनोज यादव के नेतृत्व में पलटन छावनी, महानगर और डालीगंज क्रॉसिंग के पास अभियान चला। यहाँ बबली राजा व अन्य द्वारा सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए 20 से 35 अस्थायी दुकानें व गमले हटाए गए। साथ ही ₹2,000 का जुर्माना वसूला गया।

जोनल अधिकारी विनीत कुमार सिंह के नेतृत्व में फुटपाथ से 6 ठेले, 4 गुमटियां व 8 काउंटर हटाए गए, जबकि 3 काउंटर, 1 रिक्शा ट्रॉली और 1 लोहे की गुमटी जब्त की गई।पॉलीथीन व गंदगी पर भी कार्रवाईरू जोन-5 में अतिक्रमण के लिए ₹2,500 और गंदगी व प्रतिबंधित पॉलीथीन के इस्तेमाल पर ₹15,000 का अतिरिक्त जुर्माना वसूला गया।

अभियान में कर अधीक्षक सभाजीत सिंह, जोनल सेनेटरी अधिकारी सचिन सक्सेना व प्रवर्तन दल की टीम पुलिस बल के साथ मुस्तैद रही। दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |