लखनऊ: फोर्स मोटर्स ने लॉन्च की नई अर्बानिया डीलक्स, शुरुआती कीमत 28.7 लाख रुपये
July 23, 2026
लखनऊ/दिल्ली। फोर्स मोटर्स लिमिटेड ने प्रीमियम शेयर्ड मोबिलिटी सेगमेंट में अपनी नई अर्बानिया डीलक्स लॉन्च की है। कंपनी ने इसे मौजूदा अर्बानिया की जगह अपना नया मानक मॉडल बनाया है। बेहतर परफॉर्मेंस, प्रीमियम इंटीरियर और आधुनिक तकनीक से लैस यह वैन यात्रियों को अधिक आरामदायक और सुरक्षित सफर का अनुभव देने के उद्देश्य से पेश की गई है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 28.7 लाख रुपये रखी गई है।नई अर्बानिया डीलक्स में मर्सिडीज तकनीक पर आधारित 2.6 लीटर,अ 4-सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन दिया गया है, जो 100 किलोवाट (134 एचपी) की पावर और 350 एनएम टॉर्क उत्पन्न करता है। बेहतर पिकअप और स्मूथ ड्राइविंग के साथ इसमें लेदरेट सीट्स, मैचिंग अपहोल्स्ट्री और वुड-फिनिश फ्लोरिंग वाला प्रीमियम इंटीरियर दिया गया है।सुरक्षा के लिहाज से वाहन में प्रत्येक यात्री के लिए 3-प्वाइंट सीट बेल्ट, ड्राइवर और सह-चालक एयरबैग, सभी पहियों में डिस्क ब्रेक, एबीएस, ईबीडी और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम जैसे फीचर्स शामिल हैं। वहीं, 9 इंच का एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, ऑनलाइन-ऑफलाइन नेविगेशन, एचडी रिवर्स कैमरा, टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 8-स्पीकर डिजिटल थिएटर सिस्टम सफर को और सुविधाजनक बनाते हैं।कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रसन फिरोदिया ने कहा कि अर्बानिया ने भारत में प्रीमियम शेयर्ड पैसेंजर मोबिलिटी की नई पहचान बनाई है। नई अर्बानिया डीलक्स बेहतर परफॉर्मेंस, आधुनिक तकनीक और यात्रियों के आराम के साथ इस प्लेटफॉर्म को अगले स्तर पर ले जाएगी।अर्बानिया डीलक्स पूरे देश में फोर्स मोटर्स के डीलर नेटवर्क पर उपलब्ध होगी। इसे तीन व्हीलबेस और आठ सीटिंग कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है, जिनमें 9़क् से 16़क् तक की बैठने की क्षमता उपलब्ध है। कंपनी इसके साथ 5 वर्ष या 5 लाख किलोमीटर की वारंटी, 3 वर्ष की रोडसाइड असिस्टेंस और एडवांस टेलीमैटिक्स सुविधाएं भी दे रही है।
