Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

दिल्ली में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप, 28 साल के युवक की मौत


दिल्ली में देर रात फायरिंग हुई है, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई और एक घायल हो गया। मृतक युवक की उम्र 28 साल है।27-28 जुलाई की दरमियानी रात करीब 12:41 बजे पीएस पीपी पुर इलाके में फायरिंग की सूचना पर PCR कॉल मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, SHO, ACP और DCP मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

28 वर्षीय मोहम्मद इरशाद आलम उर्फ गुड्डू को कई गोलियां लगी थीं और गले पर भी धारदार हथियार से हमला किया गया था। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है।

27 वर्षीय मोहम्मद फारुख के बाएं हाथ में गोली लगी। AIIMS ट्रॉमा सेंटर में इलाज के बाद प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई। मौके का क्राइम टीम और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने निरीक्षण किया। घटनास्थल से 10 खाली कारतूस और 2 जिंदा कारतूस बरामद कर जांच के लिए जब्त किए गए।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। CCTV फुटेज, तकनीकी निगरानी और अन्य पहलुओं से जांच जारी है। संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की जा रही है, मामले की जांच जारी है।

इससे पहले मधु विहार में दिनभर चले कब्जे के विवाद के बाद शाम को बैंक्वेट हॉल पर गोलियां बरसीं थीं और इस फायरिंग में एक महिला घायल हुई थी।

इसी साल जून में ही सिंगर गुरु रंधावा के दिल्ली के पश्चिमी विहार स्थित जिम पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। इस फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेन्स बिश्नोई गैंग ने ली थी। गैंग से जुड़े अनिल पंडित ने फायरिंग करने का दावा किया था और ऑडियो नोट और फेसबुक पर धमकी दी थी।

इसी साल फरवरी में दिल्ली में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील की कार के ऊपर फायरिंग हुई थी। दिल्ली के आईएसबीटी के पास अज्ञात बदमाशों ने कार के ऊपर गोलियां चलाई थीं। बता दें कि दिल्ली में आए दिन घट रहीं फायरिंग की घटनाओं से पुलिस सवालों के घेरे में है कि आखिर अपराधियों में पुलिस का खौफ क्यों नहीं रह गया है?

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |