Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः अतिक्रमण पर चला बुलडोजर और दस्ता, 21 हजार का वसूला जुर्माना


लखनऊ। राजधानी में स्वच्छता, अतिक्रमण और यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए नगर निगम ने मंगलवार को शहर में सघन अभियान चलाया। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर जोन-2 और जोन-5 में हुई इस कार्रवाई के तहत सड़कों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया, साथ ही गंदगी फैलाने और प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वालों से कुल ₹21,000 का शमन शुल्क (जुर्माना) वसूला गया।

नगर निगम की टीम ने अभियानों के दौरान अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी कि दोबारा सड़क पर कब्जे पाए जाने पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जोन-2 के जोनल अधिकारी मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में भदैवा ऐशबाग, कुंडरी रकाबगंज, सुभाष मार्ग, यहियागंज, बड़ा इमामबाड़ा, शास्त्री नगर चैराहा और राजेंद्र नगर समेत कई क्षेत्रों में सफाई और एंटी-लार्वा छिड़काव का काम कराया गया।

इसके साथ ही 296 प्रवर्तन दल ने बुलाकी अड्डे से मोहन रोड तक चेकिंग अभियान चलाकर गंदगी फैलाने वालों से ₹8,000 और प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल करने पर ₹10,000 सहित कुल ₹18,000 का जुर्माना वसूला।

जोन-5 के जोनल अधिकारी विनीत कुमार सिंह की देखरेख में अवध चैराहे से कनौसी पुल और आलमबाग चैराहे से लंगड़ा फाटक तक सड़क की दोनों पटरियों से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया।

कार्रवाई के दौरान 10 ठेले, 3 गुमटियां और 5 काउंटर हटाए गए, जबकि 3 ठेलों को जब्त कर लिया गया। इसके अलावा गंदगी व पॉलीथीन के इस्तेमाल पर ₹3,000 का जुर्माना भी वसूला गया। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |