लखनऊ। जेन आइकॉनिक मिस, मिस्टर एवं मिसेज इंडिया 2026ष् का भव्य आयोजन क्राउन प्लाजा, लखनऊ में संपन्न हुआ। इस राष्ट्रीय स्तर के ब्यूटी एवं पर्सनैलिटी पेजेंट का सफल आयोजन सौम्या साहू द्वारा अत्यंत भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया गया। मिस्टर कैटेगरी में अनिवार्य जेन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम रनर-अप का सम्मान प्राप्त किया। वे वर्तमान में एक बहुप्रतिष्ठित मल्टीनेशनल कॉर्पोरेट कंपनी में कार्यरत हैं। इससे पूर्व वे मिस्टर इंडिया प्राइड ऑफ नेशन 2026 का खिताब भी अपने नाम कर चुके हैं। अनिवार्य जेन एक पेशेवर स्टेज परफॉर्मर एवं गायक होने के साथ-साथ फिटनेस एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति समर्पित हैं तथा युवाओं में आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास एवं व्यक्तिगत उन्नति के लिए निरंतर प्रेरणादायक कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध फिल्म एवं टेलीविजन निर्माता एकता कपूर उपस्थित रहीं। उन्होंने विजेताओं एवं अन्य सम्मानित प्रतिभागियों को ताज एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी, सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक सौरभ उपाध्याय, लखनऊ की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने आयोजकों एवं विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं की प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास एवं करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों, विशिष्ट अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। आयोजन की भव्यता, उत्कृष्ट व्यवस्थाओं एवं सफल संचालन की सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की। कार्यक्रम का समापन विजेताओं के सम्मान, ताजपोशी, प्रमाण-पत्र वितरण एवं शुभकामनाओं के साथ हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
