संग्रामपुर: वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 अभियान में लाखों लगाएं गये पौधे
July 12, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने और मातृशक्ति तथा प्रकृति के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए संग्रामपुर क्षेत्र के प्रधान संघ के अध्यक्ष व धौरहरा के प्रधान संजय सिंह मुन्ना ने बीवीजीरामजी विभाग द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत धौरहरा के अमृत सरोवर पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण को अलख जगाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर प्रभारी डॉक्टर संतोष सिंह ने अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण करके वृक्षारोपण महा यज्ञ अभियान 2026 के लक्ष्य में सहभागिता की थाना संग्रामपुर प्रभारी संजय सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों के साथ थाना परिसर में वृक्षारोपण किया। विकासखंड संग्रामपुर परिसर में एडीओ आईएसबी सुरेश कुमार एडीओ पंचायत लाल शशिकांत सिंह की नेतृत्व में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 अभियान के तहत सैकड़ो पौधों का रोपण किया गया। सभी पंचायत भवन,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चण्डेरिया, सभी आयुष्मान आरोग्य भवन, कृषि केंद्र, पर वृक्षारोपण किया गया। बीवीजी राम जी विभाग द्वारा संग्रामपुर क्षेत्र के धौरहरा, भवसिंहपुर,इंटौरी , गंगापुर की अमृत सरोवर तालाब पर सुंदर वृक्ष लगाए गए, अभियान के आयोजक वन विभाग संग्रामपुर के वन दरोगा रणवीर सिंह के नेतृत्व में भवसिंहपुर, गंगापुर, उत्तर गांव में कई हजार पौधे लगाए गए। संग्रामपुर क्षेत्र के गूजीपुर प्रधान प्रतिनिधि अरविन्द पाण्डेय,जरौटा के प्रधान मंसाराम मिश्रा ने गांव की अमृत सरोवर पर वृक्षारोपण किया। वन विभाग द्वारा बताया गया कि संग्रामपुर क्षेत्र के प्रत्येक गांव में लगभग 1600 से अधिक पौधों का रोपण वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 अभियान के तहत किया गया। इसके अतिरिक्त 22 विभाग इसमें स्वास्थ्य चिकित्सा, पशुपालन, विकास, पंचायत, सहकारिता, कृषि, शिक्षा, आयुर्वेद, होम्योपैथी, महिला बाल विकास परियोजना, नलकूप, सिंचाई, नहर आदि लगभग 22 विभागों द्वारा क्षेत्र में वृक्षारोपण किया गया
