Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

17 साल की क्रिकेटर ने फांसी लगाकर दी जान


महाराष्ट्र के नागपुर से आत्महत्या की एक दुखी कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 17 वर्षीय युवती जो कि क्रिकेटर थी उसने खुदकुशी कर ली है। इसके साथ ही बड़ी क्रिकेटर बनने का उसका सपना हमेशा के लिए अधूरा रह गया। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, युवती का सिलेक्शन अंडर-19 टीम में नहीं हो पाया जिस कारण तनाव में आकर उसने अपनी जान देने का खौफनाक कदम उठा लिया।

दरअसल, ये पूरी घटना नागपुर के बजाज नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर इलाके से सामने आई है। यहां एक 17 वर्षीय उभरती क्रिकेटर ने अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को मौके से मिले सुसाइड नोट से संकेत मिलता है कि अंडर-19 टीम के लिए विदर्भ के चयन प्रक्रिया में चयन न होने से गहरे तनाव में थी। आपको बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में भी NEET में कम मार्क्स आने पर एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली थी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना नागपुर के लक्ष्मी नगर में जैन मंदिर के पास स्थित है। एक अपार्टमेंट में 17 वर्षीय क्रिकेटर अपने फ्लैट में फांसी के फंदे पर लटकते पाई गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मूलत: अकोला की रहने वाली यह क्रिकेटर पिछले दो वर्षों से अपनी मां के साथ नागपुर में रहकर एक क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण ले रही थी। वह पेशेवर क्रिकेट में अपना कैरियर बनाना चाहती थी और उसका भाई भी क्रिकेटर है। मृतका के पिता मोरेश्वर अकोला में सिविल कांट्रेक्टर हैं, मां वैशाली ग्रहणी हैं और भाई प्रबल क्रिकेटर है। बेटे और बेटी को क्रिकेटर बनने के लिए उन्होंने नागपुर भेजा था। प्रबल बीसीए की अंडर 23 टीम में खेलता है। वहीं, अदिति ने हाल ही में 12वीं कक्षा की परीक्षा पास की थी और नागपुर की क्रिकेट अकादमी में ट्रेनिंग ले रही थी।

घटना की जानकारी मिलते ही बाजार नगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच और कार्रवाई की। जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने भाई को लिखा है- "तू अच्छा क्रिकेट खेल, माता-पिता का नाम रोशन कर।" इस घटना को लेकर पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |