Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुर: झटका मशीन के करंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर झुलसा, डॉक्टर ने किया मृत घोषित! लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के जमखुरी गांव में हुई घटना


लम्भुआ/सुलतानपुर। खेत में लगी झटका मशीन के करंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे सीएचसी लम्भुआ ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के जमखुरी गांव की है। जहां अंश पाठक पुत्र हीरालाल पाठक उम्र 14 वर्ष साइकिल से दुकान से घर जा रहा था, रास्ते में अनियंत्रित होने से वह रास्ते में खेत में लगी झटका मशीन की चपेट में आ गया, करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि खेत में लगा झटका मशीन में डायरेक्ट बिजली सप्लाई दी गई थी जिससे या घटना हुई है।आरोप यह भी है कि झटका मशीन का बैटरी चोरी होने की कारण खेत मालिक ने डायरेक्ट बिजली से करंट प्रवाहित किए थे,जिससे यह घटना हुई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |