Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

रुद्रपुर: 125वीं जयंती पर भाजपा के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान! डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी प्रेरणा-अजय भट्ट


रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर आयोजित जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रवादी विचारों और संगठन की कार्यशैली पर मंथन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदे मातरम् के साथ हुआ। सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी केवल एक महान राजनेता नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक चेतना के सशक्त प्रहरी थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि ष्एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगेष् का उनका संकल्प आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण हुआ है, जो डॉ. मुखर्जी के सपनों को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि आज का भारत आत्मविश्वास के साथ विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बना रहा है। केंद्र और राज्य सरकारें राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा की भावना से कार्य करता है और यही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।

सांसद ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे डॉ. मुखर्जी के विचारों और आदर्शों को जन जन तक पहुंचाएं तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं के समर्पण, अनुशासन और सेवा भाव से ही संभव है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन त्याग, राष्ट्रभक्ति और संगठन के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण है। उनके विचार आज भी युवाओं और कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

दिनेश आर्या ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता डॉ. मुखर्जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने भारत की एकता और अखंडता के लिए जो संघर्ष किया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार उनके विचारों के अनुरूप राष्ट्रहित और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ा रही है।

जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर राज्य मंत्री गंभीर धामी, जिला सह प्रभारी साकेत अग्रवाल, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीपाल राणा, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी तथा दर्जा राज्य मंत्री मोहनी पोखरियाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयोजक अक्षय अरोरा तथा सह संयोजक विजय तोमर, प्रमोद मित्तल और रचित सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, शालिनी बोरा, मोर्चा अध्यक्ष विपिन सिंह, अनिल चैहान, कमलेन्द्र सेमवाल, नीता सक्सेना, हारून मलिक, रज्जी कोहली, मयंक तिवारी, गोल्डी गोरिया, सुरेन्द्र चैधरी, पिंकी चतुर्वेदी, स्वाति शर्मा, अर्चना, हरविंदर चुघ, राजेश कमरा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |