Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः 119वें स्थापना दिवस पर बैंक ऑफ बड़ौदा महुली शाखा में उत्सव का माहौल, ग्राहकों और कर्मचारियों संग मनाया गया गौरव दिवस! समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य बोले- ग्राहक सेवा ही बैंक की सबसे बड़ी पहचान


बैंक ऑफ बड़ौदा के स्थापना दिवस पर समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने कर्मचारियों का किया पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र से सम्मान

  • वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अवनीश श्रीवास्तव बोले कृ ग्राहकों का भरोसा ही बैंक की सबसे बड़ी ताकत

प्रतापगढ़। देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में शामिल बैंक ऑफ बड़ौदा के 119वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को महुली शाखा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बैंक परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल बना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अवनीश श्रीवास्तव ने ग्राहकों एवं बैंक कर्मचारियों के साथ केक काटकर किया। स्थापना दिवस पर बैंक की उपलब्धियों, उत्कृष्ट बैंकिंग सेवाओं और ग्राहकों के विश्वास को याद करते हुए सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अवनीश श्रीवास्तव सहित समस्त बैंक स्टाफ को अंगवस्त्र (पटका) पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा वर्षों से ग्राहकों के विश्वास पर खरा उतरते हुए उत्कृष्ट बैंकिंग सेवाएं प्रदान कर रहा है और समाज के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अवनीश श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्राहकों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राहकों का विश्वास और सहयोग ही बैंक की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी से भविष्य में भी बैंक ऑफ बड़ौदा से जुड़े रहने तथा आधुनिक बैंकिंग सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। साथ ही सभी को बैंक के 119वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य, रामचंद्र जायसवाल, शिव कुमार पांडे सहित बैंक स्टाफ के बिरला साय, रचना सिंह, मुस्कान, शिव प्रकाश एवं शंकर लाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां सभी ने बैंक की निरंतर प्रगति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |