Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः यूपी टॉपर रहीं प्रतिभा जोशी के 100वें जन्मदिन पर महापौर,डीएम और नगर आयुक्त ने घर जाकर दी बधाई,सीएम योगी ने भेजा तोहफा


लखनऊ। इंदिरा नगर निवासी और लखनऊ की गौरवशाली शतायु नागरिक श्रीमती प्रतिभा जोशी जी के 100वें जन्मदिवस पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने उनके आवास पहुँचकर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के निर्देशानुसार आयोजित इस सम्मान कार्यक्रम में महापौर के साथ जिलाधिकारी विशाख जी. अय्यर, नगर आयुक्त गौरव कुमार और पर्वतीय महापरिषद के अध्यक्ष गणेश चंद्र जोशी भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने उनका सम्मान करते हुए उन्हें विशेष उपहार भेंट किए।

श्रीमती प्रतिभा जोशी अपने समय में इंटरमीडिएट परीक्षा में पूरे उत्तर प्रदेश में टॉपर रही थीं। रूढ़िवादी दौर में भी उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में सफलता का नया इतिहास रचा। उन्होंने गुलाम भारत से लेकर स्वतंत्र भारत और आज विकसित भारत बनते देश की पूरी यात्रा को अपनी आँखों से देखा है।

महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि प्रतिभा जी का अनुशासित व सकारात्मक जीवन आज की युवा पीढ़ी और बेटियों के लिए बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने ईश्वर से प्रतिभा जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |