Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः नगर आयुक्त का जोन-4 कार्यालय में औचक निरीक्षणरू परिसर में लिफ्ट और मीटिंग हॉल बनाने के निर्देश


लखनऊ। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने गुरुवार को नगर निगम के जोन-4 कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। मौके पर जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी, जोनल सेनेटरी ऑफिसर पंकज शुक्ला और अधिशासी अभियंता अतुल मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

नगर आयुक्त ने कार्यालय भवन के रेनोवेशन, दूसरी मंजिल पर मीटिंग हॉल व रिवॉर्ड रूम बनाने और परिसर में लिफ्ट स्थापित करने के निर्देश दिए। कार्यालय परिसर में रखे जब्त अतिक्रमण के सामान और जब्त पॉलीथिन को तत्काल हटाकर उचित निस्तारण करने तथा नियमित सफाई रखने को कहा। डूडा काउंटर का निरीक्षण कर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के आवेदनों की प्रगति देखी और लाभार्थियों को समय पर लाभ देने के निर्देश दिए। विनीत खंड-6 के पास नाले में एलडीए द्वारा लगाए गए अस्थायी बंधे के कारण हो रहे जलभराव पर उन्होंने नगर अभियंता को निर्देश दिया कि एलडीए अधिकारियों से तालमेल कर बारिश के दौरान इस बंधे को तुरंत हटवाया जाए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |