Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा एवं जागरूकता संबंधी दी जानकार


प्रतापगढ़। जिले में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना दिलीपपुर की एंटी रोमियो टीम द्वारा कस्बा दिलीपपुर के भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर भ्रमणशील रहकर महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित किया गया। मिशन शक्ति टीम द्वारा उन्हें महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं नए आपराधिक कानूनों के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महिला सुरक्षा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में अवगत कराया गया। साथ ही किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, साइबर अपराध अथवा अन्य आपराधिक घटना होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।

मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं को थाना स्तर पर संचालित महिला हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति प्रभारी के सीयूजी नंबर- 9454407320 की जानकारी भी दी गई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे तत्काल सहायता प्राप्त कर सकें। अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याएं भी सुनी गईं तथा उनके त्वरित एवं विधिसम्मत निस्तारण का आश्वासन दिया गया।

महिला सुरक्षा हेतु महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर- 1090, 181 , 1076, 112, 1098, 102ध्108, 1930 न0 के उपयोग हेतु विस्तृत जानकारी दी गई।

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की आपात स्थिति, उत्पीड़न या साइबर अपराध की सूचना तत्काल संबंधित हेल्पलाइन अथवा निकटतम पुलिस थानाध् महिला हेल्प डेस्क पर दें। प्रतापगढ़ पुलिस आपकी सुरक्षा एवं सहायता हेतु सदैव तत्पर है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |