Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: दोनों पैरों से दिव्यांग राहुल को मिला सहारा, जिलाधिकारी ने भेंट की ट्राई साइकिल।

ट्राई साइकिल बनी राहुल की नई उम्मीद, जिलाधिकारी की संवेदनशील पहल।

सोनभद्र। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान उस समय भावुक क्षण देखने को मिला, जब जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने दोनों पैरों से दिव्यांग राहुल कुमार पुत्र रतन प्रसाद, निवासी चोपन मार्केट, सब्जी मंडी के पास को ट्राई साइकिल प्रदान की। वर्षों से आवागमन की कठिनाइयों से जूझ रहे राहुल को जब ट्राई साइकिल मिली तो उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक उठी और उनकी आंखें नम हो गईं। राहुल कुमार दोनों पैरों से दिव्यांग हैं, जिसके कारण उन्हें अपने दैनिक कार्यों एवं आवागमन में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। जनसुनवाई के दौरान उनकी समस्या जिलाधिकारी के संज्ञान में आने पर तत्काल संवेदनशीलता दिखाते हुए उन्हें ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई। ट्राई साइकिल प्राप्त करने के बाद राहुल ने भावुक होकर उ0प्र0 शासन एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सहायता उनके लिए केवल एक साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। अब वे अपने दैनिक कार्य पहले की अपेक्षा अधिक सुगमता से कर सकेंगे। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है। दिव्यांगजन समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उन्हें सम्मानजनक एवं आत्मनिर्भर जीवन उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पात्र दिव्यांगजनों को शासन की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |