सोनभद्र। समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास जी गौड़ ने कहा कि जब से केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से जनपद सोनभद्र में अवैध खनन चरम सीमा पर है और इसमें माफिया लोग पूरी तरह से कब्जा किए हुए हैं लेकिन भाजपा सरकार को केवल पीडीए समाज के लोग ही माफिया दिखाई दे रहे हैं अवैध खनन के कारण जनपद सोनभद्र में चारों तरफ अराजकता का माहौल बना हुआ है क्योंकि जनपद सोनभद्र आदिवासी बहुल क्षेत्र हैं जिसके कारण माफियाओं द्वारा खनन क्षेत्र में पूरी तरह से कब्जा है आदिवासी समाज मैं काफी भय व्याप्त है क्योंकि अवैध खनन के कारण कई बार भारी चट्टान धसने के कारण दर्जनों आदिवासियों की जाने जा चुकी है लेकिन खनन करने वालों का ऊपर पहुंच होने के कारण आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई कुछ चुनिंदा पर कार्यवाही करके कोरम पूरा किया गया जिसे समाजवादी पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी आदिवासियों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ने का काम करेगी ।व्यास जी गौड़ ने कहा कि समाजवादी पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि आप लोग घर-घर जाकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी की नीतियों को बताने का काम करें और समाजवादी पार्टी की सरकार में कराए गए ऐतिहासिक कार्यों को बताने का काम करें जिससे समाजवादी पार्टी की सरकार बनने से कोई ना रोक सके। बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम और यादव ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी की जिम्मेदारी है कि गांव गांव जाकर संगठन को मजबूत करने का काम करें और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें।आगामी विधानसभा में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को ऐतिहासिक जीत दिलाने का काम करें जिससे समाजवादी पार्टी की सरकार बन सके। बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा एवं रमेश चंद दुबे एवं समाजवादी अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवि गौड़ ने कहा कि हम सभी पदाधिकारी की जिम्मेदारी है कि समाजवादी पार्टी द्वारा कराए गए सभी विकास कार्यों को जन-जन तक बताने का काम करें।
!doctype>
